Authentic news,No fake news.
श्रीनगर, 25 जनवरी :भाषा: भारतीय सेना और चीन के सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल के बीच लद्दाख के चुशूल सेक्टर में चीनी वसंत उत्सव के अवसर पर पारम्परिक बैठक का आयोजन हुआ।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘पूर्वी लद्दाख के चुशूल सेक्टर में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी :पीएलए: के मोल्डो गैरीसन में चीन के वसंत उत्सव के अवसर पर पारम्परिक बार्डर पर्सनल मीटिंग :बीपीएम: का आयोजन किया गया।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्रिगेडियर आर. एस. रमन ने किया जबकि चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर्नल वांग जून शियान ने किया।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इस दौरान दोनों देशों का झंडा फहराया गया जिसके बाद दोनों पक्षों के नेतृत्वकर्ताओं ने पारम्परिक संबोधन दिया और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद पीएलए के सैनिकों ने चीनी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।’’ प्रवक्ता ने कहा कि दोनों पक्षों ने सौहार्दपूर्ण और दोस्ताना माहौल में वार्ता की और चीनी प्रतिनिधिमंडल ने 29 जनवरी को दौलत बेग ओल्डी में इस तरह की एक और बैठक का निमंत्रण दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडल मित्रतापूर्ण माहौल और वर्तमान सौहार्दपूर्ण संबंधों को बढ़ाने तथा वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास शांति बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ रवाना हुआ।’’

No comments:
Post a Comment