Authentic news,No fake news.
नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) आईटी व इलेक्ट्रोनिक्स मंत्रालय (एमईआईटीवाई) डिजिटल भुगतान के बारे में विस्तृत दिशा निर्देशों पर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उभोक्ताओं के हितों पर कोई आंच नहीं आए।
आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया,‘ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए एमईआईटीवाई डिजिटल भुगतान के लिए विस्तृत दिशा निर्देश तैयार कर रहा है।’ सूत्रों के अनुसार- डिजिटल भुगतान प्रणाली में शामिल मर्चेंट व वेंडरों को अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने को भी प्रोत्साहित करने पर भी विचार होगा।
इस समय डिजिटल भुगतान को लेकर कोई विशिष्ट दिशा निर्देश नहीं हैं।
उल्लेखनीय है कि सरकार कालेधन व जाली मुद्रा की समस्या से निपटने के लिए डिजिटल भुगतान पर जोर दे रही है। सरकार के नोटबंदी के फैसले के बाद विभिन्न डिजिटल माध्यमों से भुगतान में 400 से लेकर 1000 प्रतिशत तक की बढोतरी दर्ज की गई है।
सूत्रांे के अनुसार-मसौदा जल्द ही आम लोगों की टिप्पणी के लिए एमईटाईटीवाई की वेबवाइट पर रखा जा सकता है।

No comments:
Post a Comment