Authentic news,No fake news.
वाशिंगटन, 25 जनवरी : भाषा : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने चुनाव प्रचार के प्रमुख वादों में से एक को पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और इसके तहत वे कई कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करेंगे जिनमें मैक्सिको के साथ सीमा पर एक दीवार बनाने का वादा भी शामिल है । इसके साथ ही संभावना इस बात की भी है कि ट्रंप कुछ मुस्लिम देशों से आव्रजन पर रोक लगा सकते हैं ।
दी न्यूयार्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप मैक्सिको के साथ दीवार के निर्माण का आदेश दे सकते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान करने की कार्रवाई में उनका पहला कदम होगा।
सीमा पर दीवार का निर्माण ट्रंप के प्रचार अभियान का प्रमुख हिस्सा था जिसका मकसद अवैध आप्रवासियों की भीड़ को रोकना था।
ट्रंप ऐसे शरणार्थियों की संख्या में भी कटौती करेंगे जो अमेरिका में बस सकते हैं और साथ ही वह सीरिया तथा अन्य ‘आतंक संभावित’’ राष्ट्रों के नागरिकों के प्रवेश को भी रोकेंगे । कम से कम अस्थायी तौर पर तो जरूर।
वह इराक, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन के कुछ प्रवासियों को स्थायी या अस्थायी तौर पर निलंबित करने की दिशा में भी आगे बढ़ सकते हैं । योजना से जुड़े कुछ सूत्रों ने यह जानकारी दी। एबीसी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है ।
ट्रंप ने ट्वीट किया है, ‘‘ राष्ट्रीय सुरक्षा पर कल एक बड़े दिन की योजना । बहुत सारी अन्य चीजों के साथ हम दीवार का निर्माण करेंगे ।’’ जारी :

No comments:
Post a Comment