MITRA MANDAL GLOBAL NEWS

मिस्र में भारत की अरबी पत्रिका के 500वें अंक का जश्न मनाया गया

Authentic news,No fake news.



:यूसरा अल शरकावी: काहिरा, 18 जुलाई :भाषा: भारत ने प्रमुख अरबी पत्रिका ‘सौतउल-हिंद’ का 500वां अंक जारी किया है। यह पत्रिका दोनों देशों के बीच एक पुल का काम करती है।

काहिरा स्थित भारतीय दूतावास पिछले छह दशकों से पत्रिका प्रकाशित कर रहा है और कल यहां एक समारोह में विशेषांक का जश्न मनाया गया।

भारतीय दूतावास द्वारा जमालेक में आयोजित समारोह में मिस्र में भारत के राजदूत संजय भट्टाचार्य मौजूद थे और मिस्र के संस्कृति मंत्री हेल्मी अल नमनम मुख्य अतिथि थे। साथ ही इसमें कई राजनयिक, विचारक, लेखक, विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर भी मौजूद थे।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘सौतउल हिंद ने हम दोनों देशों के लोगों के बीच सामाजिक एवं लोकप्रिय स्तर पर गहरे संबंध बनाने में काफी योगदान दिया है। इसने बताया कि हमारी प्राचीन सभ्यताएं किस तरह इतनी दूरी पर महान नदियों के पास विकसित हुईं लेकिन समुद्रों ने उसे एक कर दिया। इसने बताया कि किस तरह व्यापार, आर्थिक तथा वैज्ञानिक आदान प्रदान ने हमारे संबंधों को मजबूत किया।’’ पत्रिका का पहला अंक 1952 में प्रकाशित हुआ था। यह दोनों देशों से जुड़े राजनीतिक सहयोग, आर्थिक मेलजोल तथा सांस्कृतिक संबंधों को लेकर सूचना संकलित कर भारत और मिस्र एवं बड़े स्तर पर अरब जगत के बीच एक पुल का काम करती रही है।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘इस साल जब अपनी आजादी के 70 साल और दोस्ताना मिस्र के साथ राजनियक संबंधों के 70 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, हम सौतउल हिंद के 500वें अंक का भी जश्न मना रहे हैं।’’ हेल्मी ने कहा, ‘‘हमें इस बात को लेकर गर्व महसूस होता है कि एक सांस्कृतिक पत्रिका है जिसका प्रकाशन कोई दूतावास कर रहा है और जिसका 50 साल से ज्यादा समय से मिस्र में प्रकाशन हो रहा है।’’

No comments:

Post a Comment

Mitra-mandal Privacy Policy

This privacy policy has been compiled to better serve those who are concerned with how their  'Personally Identifiable Inform...