MITRA MANDAL GLOBAL NEWS

पहली बार भारतीय मूल की अमेरिकी महिला कैलिफोर्निया में क्यूपर्टीनो शहर की मेयर निर्वाचित

Surround yourself with MITRA-MANDAL,who nourish your hungry mind.

पीटीआई-भाषा संवाददाता
 13:10 HRS IST
: ललित के झा : वाशिंगटन, 16 दिसंबर :भाषा: अमेरिका में पहली बार भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला को कैलिफोर्निया के क्यूपर्टीनो शहर की नयी मेयर निर्वाचित किया गया है। क्यूपर्टीनो शहर एप्पल के मुख्यालय की वजह से जाना जाता है।

सविता वैद्यनाथन ने एमबीए किया है और वह एक हाई स्कूल में गणित की शिक्षक तथा एक वाणिज्यिक बैंक में एक अधिकारी के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्होंने गैर-लाभ प्रबंधन के क्षेत्र में भी काम किया है।

उन्होंने पिछले सप्ताह एक समारोह में शपथ ली। समारोह में उनकी मां भी मौजूद थीं जो भारत से आई हुई थीं।

‘द मर्करी न्यूज’ की खबर के अनुसार वैद्यनाथन ने क्यूपर्टीनो में कम्युनिटी हॉल में अपने संबोधन में कहा ‘‘यह निश्चित तौर पर मेरे जीवन का बहुत महत्वपूर्ण :महत्वपूर्ण:क्षण है’’ प्रभार संभालने के दो दिन बाद उन्होंने शिक्षा को लेकर अपनी पहली अधिसूचना जारी की।

क्यूपर्टीनो की मेयर के रूप में निर्वाचित होने वाली सविता भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हैं।

फोब्र्स के अनुसार क्यूपर्टीनो अमेरिका के उन छोटे शहरों में से एक हैं जहां शिक्षा की दर उंची है।

उनके प्रचार अभियान की वेबसाइट के अनुसार, सविता 19 वर्ष से अधिक समय से क्यूपर्टीनो में रह रही हैं और वह शहर में कई सामुदायिक गतिविधियों में पूरी तरह से शामिल रही हैं।

सविता ने कहा, ‘‘मुझे ऐसे कई बधाई संदेश मिले हैं जिसमें कहा गया कि मैं इस शहर की मेयर बनने वाली भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला हूं।’’

No comments:

Post a Comment

Mitra-mandal Privacy Policy

This privacy policy has been compiled to better serve those who are concerned with how their  'Personally Identifiable Inform...