- ]
पीटीआई-भाषा संवाददाता- :केजेएम वर्मा: बीजिंग, 26 सितंबर : भाषा : चीन ने आज पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को अनुमोदित करने के भारत के फैसले का स्वागत किया और कहा कि यह कदम ऐतिहासिक समझौते को लागू करने की दिशा में प्रमुख बल का काम करेगा।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुआंग ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन मानव समाज के सामने मौजूद चुनौती है। कोई भी देश इससे मुक्त नहीं है इसलिए हमें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ एकसाथ मिलकर काम करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीनी पक्ष समझौते का भारत द्वारा अनुमोदन का स्वागत करता है जो पेरिस समझौते के क्रियान्वयन में एक और अहम बल होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीनी पक्ष पेरिस समझौते के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढने के लिए भारत सहित सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करेगा और वैश्विक अर्थव्यवस्था की सतत एवं कम कार्बन वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत करेगा।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल केरल में घोषणा की थी कि भारत महात्मा गांधी की जयन्ती यानी दो अक्तूबर को पिछले साल पेरिस में हुए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का अनुमोदन करेगा।
इससे पहले, इस महीने विश्व के दो सबसे बड़े कार्बन उत्सर्जक अमेरिका और चीन औपचारिक रूप से पेरिस समझौते में शामिल हुए थे।
चीन ने पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते को अनुमोदित करने के भारत के फैसले का स्वागत किया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Mitra-mandal Privacy Policy
This privacy policy has been compiled to better serve those who are concerned with how their 'Personally Identifiable Inform...
-
Please click on headlines for more details,where details are not available. MEDIA CONTACT Available for logged-in reporters only ...
-
MANILA, Nov. 23 (PNA) -- In an effort to keep children off the streets, Social Welfare Secretary Judy Taguiwalo said that together with ...
-
Follow by Email Email address... Submit मुख्य समाचार नोटबंदी मामला : मुकदमों पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार नयी दिल्ली....
-
] अलेप्पो, 21 दिसंबर :एएफपी: सीरिया की सेना ने अपनी घेराबंदी वाले अलेप्पो में शेष बचे विद्रोहियों तथा नागरिकों से क्षेत्र छोड़ने का ...
-
Source: Strategy Analytics MEDIA RELEASE PR66931 Top Ten Digital Media Predictions for 2017 according to Strategy Analytics BOSTON, Dec...
-
Authentic news,No fake news. BRUSSELS (AP) — Environmental campaigners protested Friday against President Donald Trump's decisio...
-
Please click on headlines for more details,where details are not available. LATEST NEWS 15:09 Austria's foreign minister to visi...
-
Authentic news,No fake news. Why Your Car Battery Died (and How to Get It Going Again) While gasoline is like the food...
-
Authentic news,No fake news. FCI Recruitment 2017 -2018 Online Form Watchman Vacancy @fciweb.nic.in Posted: 06 Oct 2017 12:27 AM PDT ...
No comments:
Post a Comment