MITRA MANDAL GLOBAL NEWS

बांग्लादेश ने लगाया म्यामां पर हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का आरोप

Authentic news,No fake news.


कॉक्स बाजार, 16 सितंबर (एपी) बांग्लादेश ने पश्चिमी म्यामां में हिंसा के कारण रोहिंग्या मुस्लिमों के भाग कर यहां आने के बीच अपने हवाई क्षेत्र के उल्लंघन का विरोध दर्ज कराने के लिए म्यामां के दूत को समन किया है।

म्यामां के राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि किसी भी तरह के अतिक्रमण का कोई सबूत नहीं है और बांग्लादेश को सार्वजनिक बयान जारी करने के बजाय अपनी चिंताओं पर चर्चा करने के लिए संपर्क करना चाहिए।

म्यामां में हिंसा के कारण 400,000 रोहिंग्या मुस्लिम पलायन कर गए हैं और अब वे खराब स्थितियों में बांग्लादेश में शिविरों में रह रहे हैं।

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि म्यामां के ड्रोन और हेलीकॉप्टर रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के हवाई क्षेत्र में उड़े थे।

मंत्रालय ने कहा कि उसने गत शाम को म्यामां के दूत को विरोध पत्र सौंपा हैं। बांग्लादेश ने चेतावनी दी कि ‘‘उकसावे की कार्रवाई’’ के गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Mitra-mandal Privacy Policy

This privacy policy has been compiled to better serve those who are concerned with how their  'Personally Identifiable Inform...