MITRA MANDAL GLOBAL NEWS

असैन्य परमाणु व्यापार परामर्श समिति में भारतीय की नियुक्ति

Surround yourself with MITRA-MANDAL,who nourish your hungry mind.

पीटीआई-भाषा संवाददाता
 11:0 HRS IST
वाशिंगटन, 16 दिसंबर :भाषा: भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ को अमेरिका वाणिज्य विभाग की असैन्य परमाणु व्यापार परामर्श समिति में फिर से नियुक्त किया गया है। अमेरिका की वाणिज्य मंत्री पेन्नी प्रिट्जकेर ने विजय साजवाल को असैन्य परमाणु व्यापार परामर्श समिति :सीआईएनटीएसी: में नियुक्त किये जाने की घोषणा की। इसके अलावा 38 अन्य सदस्यों की नियुक्ति की गयी है।

पेन्नी ने एक बयान में कहा, ‘‘परमाणु उद्योग में अमेरिका की महत्वपूर्ण स्थान को बनाये रखना महत्वपूर्ण है। यह देश की आर्थिक शक्ति तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिये जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में अमेरिकी की प्रतिस्पर्धी स्थिति को मजबूत करने के लिये नीतिगत चर्चा में निजी क्षेत्र की भागीदारी तथा सरकार के साथ काम करने हेतु असैन्य परमाणु व्यापार परामर्श समिति एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है।’’ साजवाल श्रीनगर में जन्मे और पढ़ाई-लिखाई की। वह मिशिगन टेक में स्ट्रक्चरल मैकेनिक्स में पीएचडी के लिये 1970 में अमेरिका आये थे।

No comments:

Post a Comment

Mitra-mandal Privacy Policy

This privacy policy has been compiled to better serve those who are concerned with how their  'Personally Identifiable Inform...