बैंकों पर उमड़ी अभूतपूर्व भीड़
नयी दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) पाँच सौ और एक हजार रुपये के नोट बदलवाने तथा नकदी निकालने के लिए आज राष्ट्रीय राजधानी समेत पूरे देश में बैंकों तथा एटीएम पर ‘अभूतपूर्व’ भीड़ देखी गयी।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 6:22 PMअवैध लेनदेन स्वीकार नहीं, होगी कार्रवाई : जेटली
नयी दिल्ली 12 नवंबर (वार्ता) सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोटो का प्रचलन बंद करने के बाद कुछ विशेष क्षेत्र में काम करने वाले कारोबारियों के इन नोटों में लेनदेन करने की खबरों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि सरकार अवैध तरीके से लेनदेन को कतई स्वीकार नहीं करेगी और जो लोग इसमें लगे हुये उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 6:45 PMमोदी और आबे ने की बुलेट ट्रेन की यात्रा की
टोक्यो/कोबे, 12 नवंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो आबे ने आज यहां टोक्यो से ह्योगो प्रीफैक्चर स्थित कोबे तक विश्वप्रसिद्ध शिनकानसेन बुलेट ट्रेन में यात्रा की और कोबे में कावासाकी के बुलेट ट्रेन कारखाने का दौरा किया।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 2:50 PMकाले धन पर लगाम नहीं, आम लोगों को परेशानियां बढ़ेगी:चिदंबरम
चेन्नई 12नवंबर (वार्ता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने आज कहा कि पांच सौ और एक हजार के नोट बंद करने के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) की सरकार के निर्णय से काले धन पर लगाम नहीं लगेगी बल्कि इससे आम लोगाें की परेशानियां बढेगीं।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 5:23 PMहमीद का अर्धशतक, इंग्लैंड को 163 रन की बढ़त
राजकोट, 12 नवंबर (वार्ता) पदार्पण खिलाड़ी हसीब हमीद(नाबाद 62) और कप्तान एलेस्टेयर कुक (नाबाद 46) के बीच पहले विकेट के लिये 114 रन की अविजित साझेदारी तथा इससे पहले गेंदबाज आदिल राशिद (चार विकेट) की बदौलत इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को 163 रन की बढ़त लेकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 5:40 PMनोटबंदी पर केजरीवाल का मोदी पर घोटाले का आरोप
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पांच सौ और एक हजार रुपये के नोटों को बंद किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि नोट बदलने में बड़ा घोटाला किया गया है और इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी को पहले ही दे दी गयी थी जिससे कि वह अपने धन को बदल सके।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 11:20 AMसरकार की जल्दबाजी से त्राहि -त्राहि का माहौल:कांग्रेस
नयी दिल्ली, 12 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस ने आज आरोप लगाया कि सरकार ने बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में 500 तथा 1000 के नोट प्रचलन से बाहर करने का निर्णय लिया है जिसके कारण देश में चारों तरफ ‘त्राहि- त्राहि’ का माहौल है और लोग बैंकों में जमा अपने ही पैसे के लिए परेशान हो रहे हैं।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 2:49 PMसपा के संसदीय बोर्ड की बैठक कल, अखिलेश को मिल सकती है कार्यकारी अध्यक्ष की कमान
लखनऊ, 12 नवम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश में सत्तारुढ समाजवादी पार्टी (सपा) की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड की कल यहां आहूत बैठक में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 4:08 PMट्रम्प के विरूद्ध प्रदर्शन जारी, पोर्टलैंड में एक व्यक्ति को गोली मारी गयी
मियामी 12 नवम्बर (रायटर) डोनाल्ड ट्रम्प के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के विरूद्ध देश के कई शहरों में लगातार तीसरी रात भी प्रदर्शन जारी रहा अौर पोर्टलैंड में एक प्रदर्शनकारी को गोली मार दी गयी।
आगे देखे..12 Nov 2016 | 5:49 PMकश्मीर में हड़ताल की वजह से 127वें दिन भी जनजीवन प्रभावित
श्रीनगर,12 नवंबर(वार्ता) कश्मीर घाटी में आज कहीं भी कर्फ्यू या पाबंदी लागू नहीं होने के बावजूद अलगाववादियों के हड़ताल जारी रखने के आह्वान के कारण लगातार 127 वें दिन भी यहां जनजीवन प्रभावित रहा।
No comments:
Post a Comment