नयी दिल्ली, 18 अक्तूबर :भाषा: एक सर्वेक्षण के अनुसार सोशल मीडिया के असीमित इस्तेमाल से कार्यस्थल पर उत्पादकता पर नकारात्मक असर पड़ रहा है क्योंकि कर्मचारी हर दिन अपने समय का 32 प्रतिशत से भी अधिक समय सोशल मीडिया पर खर्च करते हैं।
‘टीमलीज वर्ल्ड ऑफ वर्क रिपोर्ट’ में यह निष्कर्ष निकाला गया है। इसके अनुसार कार्यस्थल पर सोशल मीडिया पर हर दिन 2.35 घंटे खर्च किए जाते हैं और सोशल मीडिया में लगे रहने के कारण कुल उत्पादकता को लगभग 13 प्रतिशत का नुकसान होगा।
इस रपट के अनुसार कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया के अनाप शनाप इस्तेमाल से गोपनीय सूचनाओं को नुकसान, कर्मचारियों के लालच में आने, गलत सूचनाओं के प्रसार जैसी घटनाएं होती हैं।
इसके अनुसार सबसे इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया में फेसबुक पहले स्थान पर है। कामकाजी घंटों में सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले 62 प्रतिशत कमर्चारियों में से 83 प्रतिशत काफी समय फेसबुक पर बिताते हैं।

No comments:
Post a Comment