- [ - ] फ़ॉन्ट का आकार [ + ]
पीटीआई-भाषा संवाददाता 20:13 HRS IST
:शिरीष बी प्रधान: काठमांडो, नौ जून :भाषा: नेपाल में पिछले प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए अपने कार्यकर्ताओं की रिहाई के वास्ते दबाव बनाने के लिए आज हड़ताल के दौरान वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले माओवादियों के एक अलग हुए गुट के 150 से अधिक सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हुआ।
नेत्र बिक्रम चंद के अगुवाई वाले सीपीएन माओवादी गुट ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारियों ने आहूत हड़ताल का उल्लंघन करने के लिए राजधानी के अलग अलग हिस्सों में नौ सार्वजनिक बसों और टैक्सियों में तोड़फोड़ की।
एक ट्रक चालक तब घायल हो गया जब माओवादी सदस्यों ने रौताहाट जिले में एक चलते वाहन पर पेट्रोल बम फेंका।
हड़ताल के कारण सड़कों पर बहुत कम ही सरकारी एवं निजी वाहन नजर आए। स्कूल और कॉलेज बंद रहे। यद्यपि हड़ताल के बावजूद राजधानी में ज्यादातर स्थानों पर बाजार खुले रहे।
काठमांडो मेट्रोपालिटन पुलिस क्षेत्र के अनुसार पुलिस ने काठमांडो, भक्तापुर और ललितपुर से 62 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।
करीब 90 आंदोलनकारियों को सरलाही, कास्की, कालीकोट, सुनसरी, बांके और चितवन जिलों से गिरफ्तार किया गया क्योंकि वे हड़ताल लागू कराने का प्रयास कर रहे थे।
राजधानी में अप्रिय घटना को रोकने के लिए जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
सीपीएन माओवादी मुख्य माओवादी पार्टी से अलग हुआ गुट है। सरकार के खिलाफ दस साल तक उग्रवाद में शामिल रहने के बाद माओवादी वर्ष 2006 में मुख्य धारा की राजनीति में आ गए थे।

No comments:
Post a Comment